Blog

निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर 26 को

विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे नि:शुल्क परामर्श व उपचार

बिलासपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बिलासपुर द्वारा मानव सेवा व स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर महाराष्ट्र मंडल, गजानन मंदिर, परिजात कॉलोनी, नेहरू नगर, बिलासपुर में होगा। समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक शिविर लगेगा।

शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें पुराने व नए रोग, बच्चों से संबंधित रोग, महिलाओं व पुरुषों से संबंधित रोग, वात रोग, कमर में दबे नस, फिशर-भगंदर, माइग्रेन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, त्वचा व बालों की समस्याएं, ऑटिज्म तथा बांझपन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी।

इसके अलावा हार्मोनल समस्याएं, PCOD, पाचन संबंधी विकार, तनाव, चिंता, अनिद्रा एवं मुंहासे जैसी समस्याओं के लिए भी मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार शिविर में आने वाले मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्या के अनुरूप आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बिलासपुर के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा ने शहरवासियों व आसपास क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीज समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *