Blog

एक लौटा तो खुला हादसे का राज,नारियल के पीछे बढ़े कदम,देखते ही देखते पानी में समा गए आयान और इमरेश

अरपा में बह गए अटल आवास के दो मासूम,एक मिला दूसरे की तलाश जारी

पुलिस-एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

बिलासपुर। शनिवार दोपहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में अरपा नदी में दो बच्चों के बह जाने की खबर से कोहराम मच गया । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कराई गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद नदी में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया। घंटों मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने आयान के लाश को बरामद कर लिया है जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। उनके साथ एक अन्य बच्चा भी था। नहाने के दौरान पानी में बहता हुआ नारियल देखकर तीनों बच्चे उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और आयान व इमरेश नदी में बह गए। तीसरा बच्चा किसी तरह वापस लौट आया और उसने घटना की जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में परिजन और मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कराई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी में संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। जिसमें से घंटों मशक्कत करने के बाद आयान की लाश पुलिस को मिली।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। जिन्होने पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पर गंभीर आरोप लगाए ।

आक्रोशित लोग बोले,देर से पहुंचे गोताखोर

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना था कि घटना के काफी देर बाद तक गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे। करीब सवा घंटे तक तलाश में देरी होने की बात को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया।
जिसके कारण माहौल भी गरमाया रहा और लोगो ने पुलिस और एसडीआरएफ पर नाराजगी जताई।
बोले,जल्दी आते तो बच सकती थी जान,लेकिन गोताखोर और पुलिस की टीम देर से पहुंची और बच्चे बह गए।

सर्च अभियान के बाद मिला एक बालक

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों बच्चों की तलाश में जुटी रही,और किसी तरह गोताखोरो की मदद से आयान की लाश को नदी से बरामद कर लिया गया हैं।वही नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।लेकिन दूसरे बच्चे का कही कुछ पता नहीं चल सका।पुलिस का कहना है
की चेकडेम के पास मिलने या फिर कही फंसने की संभावना है।जिसके लिए खोजबीन की जा रही है।

परिजनों का रो रोकर हुआ बुराहाल

घटनास्थल पर परिजनों की आंखें अपनों की वापसी की उम्मीद में नदी की ओर टिकी हुई हैं।
मौके पर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगो ने लापता बच्चे को लेकर रोना शुरू कर दिए।लापता बच्चे के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।

परिजन बोले,स्कूल की छुट्टी थी तो नदी में नहाने निकले

परिजनों का कहना है कि भारी बरसात और एलर्ट की वजह से स्कूलों में छुट्टी दी गई थी।जिसके कारण बच्चे सुबह नहाने निकल गए थे।लेकिन उनको शायद नहीं मालूम रहा होगा कि बहाव तेज है और नारियल को पकड़ने के लालच में बह गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *