Blog

बिलासपुर में 3 घंटे में घर पहुंचेगा 10 किलो का एलपीजी सिलेंडर,एक्स्ट्रालाइट नाउ के नाम से मिलेगा एफटीएल सिलेंडर

3186 रुपए सिक्योरिटी और 1700 रुपए में रिफिल

जल्द ब्लिंकिट से भी की जा सकेगी बुकिंग,सिर्फ पहचान पत्र जरूरी

बिलासपुर। शहर में अब 10 किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआत बिलासपुर में हो गई है। सभी गैस एजेंसियों के जरिए ग्राहक सिलेंडर ले सकेंगे। खास बात यह है कि बुकिंग के बाद अधिकतम तीन घंटे के भीतर सिलेंडर घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। जल्द ही ब्लिंकि
ट के जरिए भी इसकी बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी।
एफटीएल सिलेंडर एक्स्ट्रालाइट नाउ के नाम से बाजार में उपलब्ध होगा। इसके लिए ग्राहक को
3186 रुपए की सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। इसके बाद 10 किलो सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 1700 रुपए देने होंगे। कनेक्शन लेने के लिए केवल
पहचान पत्र की जरूरत होगी। यानी नए कनेक्शन के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया भी सामान्य घरेलू कनेक्शन की तुलना में आसान रहेगी।

इंडियन ऑयल वन ऐप से भी कर सकेंगे बुकिंग

आईओसीएल के जिला प्रभारी हेमप्रकाश साहू ने बताया कि इंडियन ऑयल ने एलपीजी ग्राहकों के लिए एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा शुरू की है। इसके तहत बुकिंग के अधिकतम तीन घंटे के भीतर सिलेंडर पहुंचाने का लक्ष्य है। एफटीएल सिलेंडर की बुकिंग पर भी ग्राहकों को इस सुविधा
का लाभ मिलेगा। ग्राहक इंडियन ऑयल वन ऐप और कंपनी की कस्टमर वेबसाइट के जरिए नए कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन और रिफिल की बुकिंग कर सकेंगे। एक्सप्रेस डिलीवरी इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और चुनिंदा इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट के माध्यम से होगी।

अपनी सुविधा के समय पर भी मंगा सकेंगे सिलेंडर

ग्राहकों को एक्सप्रेस डिलीवरी के अलावा अपनी सुविधा के अनुसार डिलीवरी का समय चुनने का विकल्प भी मिलेगा। इससे नौकरीपेशा और दिनभर घर से बाहर रहने वाले लोगों को सुविधा होगी। जल्द ही ब्लिंकिट के जरिए भी बुकिंग शुरू करने की तैयारी है। ब्लिंकिट पर ऑर्डर करने के बाद संबंधित गैस एजेंसी को इसकी जानकारी मिलेगी और एजेंसी सिलेंडर की डिलीवरी करेगी।

कंपोजिट मटेरियल से बना, वजन में हल्का होगा सिलेंडर

फूड कंट्रोलर अमृत कुजूर ने बताया कि एक्स्ट्रालाइट नाउ सिलेंडर कंपोजिट मटेरियल से तैयार किया गया है। सामान्य एलपीजी सिलेंडर की तुलना में इसका वजन कम होगा। कंपोजिट मटेरियल होने के कारण इसमें जंग लगने की समस्या भी कम रहेगी। इसे खासतौर पर शहरी परिवारों, छोटे परिवारों, नौकरी पेशा और ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर
शुरू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *