Blog

केला-सेब सबसे आगे, अनार- मौसंबी की भी बढ़ी मांग

– शुरू हुआ फलों का सीज़न

बिलासपुर- केला सबसे आगे। दूसरे नंबर पर सेब लेकिन तीसरे पायदान पर अनार और मौसंबी दोनों को एक साथ देखा जा रहा है। आवक शुरू हो गई है संतरा में नई फसल की लेकिन फलों में जिस अनुपात में मांग बढ़ रही है उससे तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

श्री गणेश उत्सव के साथ फलों का सीजन शुरू हो चुका है। आवक और मांग के साथ भाव भी बढ़ने लगे हैं। तेजी की आशंका फल बाजार इसलिए व्यक्त कर रहा है क्योंकि फलों के लिए नवरात्रि और दीपावली को मुख्य मांग वाले पर्व के रूप में जाना जाता है। विशेष तौर पर केला और सेब की मांग इन दोनों पर्वों में अपेक्षाकृत ज्यादा रहती है।


केला और सेब

केला 400 से 500 रुपए प्रति क्रेट। एक क्रेट में 13 से 14 दर्जन केला होता है। कीमत प्रति क्रेट 80 से 100 रुपए और बढ़ने की आशंका है क्योंकि नवरात्रि में देश स्तर पर मांग निकलती है। इसी तरह सेब भले ही अभी 80 से 150 रुपए किलो पर ठहरा हुआ हो लेकिन तेजी की धारणा इसमें भी है क्योंकि उत्पादक क्षेत्र देश स्तर पर निकल रही मांग के दबाव में आ चुके हैं।


अनार और अनानास

आते ही नीलाम हो जा रहा है अनार औरअनानास। होलसेल में अनार 80 से 150 रुपए किलो जैसी तेज कीमत भी स्वीकार कर रहे रिटेलर क्योंकि उपभोक्ता मांग का प्रवाह, बढ़त का संकेत दे रहा है। इसी तरह अनार भी 30 से 60 रुपए किलो जैसी क्रयशक्ति के भीतर माना जा रहा है। इसलिए मांग और खरीदी को लेकर रुझान बना हुआ है।


संतरा और मौसंबी

50 से 60 रुपए किलो पर स्थिर है मौसंबी। आने लगा है संतरा भी। कीमत मौसंबी के बेहद करीब है लेकिन तेजी की आशंका यह दोनों भी व्यक्त कर रहे हैं क्योंकि नवरात्रि में फलों की मांग में यह दोनों सबसे आगे रहते हैं। बाद के दिनों में दीपावली की मांग जैसी स्थितियां प्रति किलो कीमत में वृद्धि की धारणा को मजबूत कर रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *