Blog
चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुन्देला निवासी मोहित यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक दो प्लास्टिक के डिब्बों में 15-15 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब रखी गई थी। जब्त शराब की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।