Blog

12 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,अवैध कच्ची महुआ शराब पर सीपत पुलिस की रेड

बिलासपुर । सीपत थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम फरहदा के दैहान पारा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड की, जहां 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब की कीमत करीब 3 हजार 600 रुपये है। कार्रवाई के दौरान फरहदा निवासी रूखमणी भोई और देवरीखुर्द बूटापारा निवासी अमृत निषाद को पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ आबकारी के तहत कार्रवाई की गई।।पुलिस ने शराब को जब्त करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई।
सीपत पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने अवैध शराब और नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल जानकारी देने की अपील भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *