तुर्काडीह पुल के पास डिवाइडर पर चढ़ा हाईवा

बिलासपुर । सेंदरी-तुर्काडीह पुल के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक सड़क या। हादसा हो गया। हाइवा चला रहे ड्राइवर को रास्ते में झपकी आ गई, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक को चोटें आई हैं, हालाकि सीटी स्कैन में फिलहाल कोई गंभीर स्थिति सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पाली निवासी मुरशिद आलम दीपका से बिलासपुर गाड़ी खाली करने आए थे। गाड़ी खाली करने के बाद वे वापस पाली लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक से दो बजे के बीच सेंदरी-तुर्काडीह पुल के पास
अचानक उन्हें झपकी आ गई। झपकी लगते ही हाइवा अनियंत्रित हो गया और जोरदार टक्कर के बाद डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल मुरशिद आलम को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक मुरशिद आलम को गंभीर चोट नहीं आई है। अस्पताल में उनका सीटी स्कैन भी कराया गया, जिसमें फिलहाल किसी गंभीर स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि एहतियात के तौर पर उनका उपचार जारी है।