विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा मरवाही के दुर्गा पंडाल में भव्य शस्त्र पूजन समारोह संपन्न,बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मातृशक्ति हुई शामिल, विभिन्न ग्रामों में आयोजित हो रहे शस्त्र पूजन कार्यक्रम

हर्ष छाबरिया ने कहा— आराध्य माता के हाथों में शस्त्र देखकर हमें उनकी उपयोगिता और महत्व को समझना चाहिए
मड़वाही। ग्रामीण क्षेत्र मड़वाही स्थित दुर्गा पंडाल में शनिवार रात्रि 8 बजे विशाल शस्त्र पूजन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के माध्यम से सनातन संस्कृति, शौर्य, साहस और धर्म की रक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर हर्ष छाबरिया ने कहा कि हमें अपनी आराध्य माता के हाथों में शस्त्र देखकर उनकी उपयोगिता और महत्व को समझना चाहिए। माता दुर्गा के हाथों में शस्त्र केवल शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि अन्याय के प्रतिकार, धर्म की रक्षा और निर्बलों की सुरक्षा का संदेश देते हैं। शस्त्र पूजन हमें अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहने तथा शक्ति का सदुपयोग करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक सागर पटेल, जिला मंत्री प्रकाश साहू, जिला सह मंत्री निखिल परिहार, जिला संयोजक रविन्द्र कैवर्त, विनय पांडे, उत्तम राय, शिवम साहू, संतोष साहू, प्रदीप भानु, मोहन यादव, वीर राठौर, रूपेश साहू, पुरन यादव एवं राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामीण क्षेत्र में सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का आभार
इस भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में इतने सुंदर एवं व्यवस्थित धार्मिक आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति और शस्त्र पूजन की परंपरा को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया गया।
आयोजन समिति में मड़वाही के सरपंच लखन सिंह पेंद्रो, अनिल साहू, चंद्रप्रकाश साहू, सुनील साहू, देवलाल साहू, त्रिवेणी साहू, रोहित यादव, संजू, श्रीकांत एवं अजय साहू सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित हो रहे शस्त्र पूजन कार्यक्रम
विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा जिले के अलग-अलग ग्रामों में शस्त्र पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और शौर्य के महत्व के प्रति जनजागरण किया जा रहा है। विभिन्न ग्रामों में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति की सहभागिता से इन कार्यक्रमों को उत्साहपूर्ण वातावरण मिल रहा है।
मड़वाही में आयोजित इस समारोह ने भी ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और धर्मरक्षा के संकल्प को सशक्त करने का संदेश दिया।
