
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बिलासपुर इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा 2026 का नवंबर महीने का बैठक संपन्न

बिलासपुर । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बिलासपुर इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा मोपका रामकृष्ण नगर मनोरमा चौकसे जी के निवास में रखा गया। आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया गया।
पांच नए सदस्य इस बैठक में आए उन्हें ग्राहक पंचायत के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। पेट्रोल पंप पर ठगी, रसोई गैस में ठगी, नापतौल में धोखा, ज्वेलरी में सावधानी, चिकित्सा में लूट, बिजली कंपनी में लूट, शिक्षा में धोखाधड़ी ,भवन निर्माण में ठगी, साइबर क्राइम से सावधानआदि के बारे में जानकारी दी गई और समाधान भी बताया गया।रामकृष्ण नगर में वार्ड नंबर 47 में रोड की समस्या के बारे में जानकारी दी गई एवं इस बारे में उपयुक्त अधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। आंगनवाड़ी परिसर गड्ढे में है एवं बच्चों को एवं गर्भवती महिलाओं को वहां पर पहुंचने में बहुत तकलीफ होती है इसलिए उसे गड्ढे को पाटने के लिए शासन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है।जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डी एल एस महाविद्यालय में उनके सुविधा अनुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार घोष, महिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष, उपाध्यक्ष रीना झा, सदस्य अन्नपूर्णा पवार, अरमान शर्मा,सोनिया सोनी, के नागमणि राव, मनोरमा चौकसे, शकुंतला मरावी, साधना मिश्रा,के एल चोकसे, दीपेंद्र चौकसे आदि शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।






