
जीएल चंद्राकर की उत्कृष्ट जांच से आरोपी को 10 साल की सजा, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में FTC कोर्ट का फैसला

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा बिल्हा के नवागांव में घर में घुसकर किया था अपराध, FTC कोर्ट ने सुनाया फैसला
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी देवीप्रसाद उर्फ बबलू दुबे, ग्राम नवागांव का निवासी है।मामला 3 मार्च 2024 का है। जब पीड़िता घर में अकेली थी और उसकी मां खेत गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद बिल्हा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जीएल चंद्राकर ने की। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में चालान पेश किया गया। दोनों पक्षों की गवाही सुनने के बाद एफटीसी न्यायालय की अपर सत्र न्यायाधीश वंदना वर्मा ने आरोपी को दोषी ठहराया।
अदालत ने धारा 376(2)(ठ) के तहत 10 साल का सश्रम कारावास और 500 रुपये अर्थदंड, जबकि धारा 450 के तहत 3 साल का सश्रम कारावास और 100 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासन की ओर से अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता अमित सोनी ने पैरवी की।






