
गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौसेवा धाम के द्वारा श्री राम मंदिर तिलक नगर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिलासपुर। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौसेवा धाम के द्वारा श्री राम मंदिर तिलक नगर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा जिसमें गौमाता को रथ पर सजाया गया जगह जगह गौमाता की पूजा लोगो ने की साथ मे पंथी नृत्य ढोल बैंड बाजा के साथ भजन कीर्तन करते हुए गौभक्तों के साथ में साधु संतों का विशाल जत्था गौ माता राष्ट्र माता की जयकार लगाते हुए सदर बाजार होते हुए शोभायात्रा बिलासपुर गौ सेवा धाम पंहुची !
शोभायात्रा बिलासपुर गौसेवा धाम पहुंचते ही गौमाता को छप्पन भोग अर्पित कर गंगा आरती की तर्ज पर वैदिक मंत्रो से गौ माता की भव्य महाआरती कि गई! गौ माता को 56 भोग अर्पित किया!!
उसके उपरांत गौकथा वाचक श्री गोपाल कृष्ण रामानुज दास ने गौकथा श्रवण कराते हुए का भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास में बृज भूमि पर अनेकों लीला कि भगवान श्री कृष्ण ने कार्तिक मास कि अष्टमी तिथि को प्रातः काल गौमाता कि पूजन कर माता यशोदा से नंद बाबा से गौचारण करने कि आज्ञा लेकर दंडवत प्रणाम किया कर लीला कि माता यशोदा ने सुंदर काली काली रक्ष प्रदान कि साथ ही कहा लाला पैरों में पादुका पहन लो तब भगवान श्रीकृष्ण ने कहा अगर मुझे पादुका पहनाना चाहती हो तो सब से पहले गैया मैया के लिए पदुका लाओ भगवान श्री कृष्ण ने इस लीला के मध्यम से कहा जिस प्रकार हम भगवान के मंदिर में नंगे पैर ही जाते है ठीक उसी प्रकार गौमाता तो भगवान कि भी इष्ट है इस लिए गौचारण करने मैं भी नंगे पैर ही जाता हूं
कथा के बाद रात्रि मे तनिष्क वर्मा बाल कलाकार बिलासपुर गौरव ने भजन से सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया!! समिति द्वारा महाप्रसाद कई आयोजन रखा था जिसमें हजारों की संख्या पर लोगों ने महाप्रसाद पाया।
श्री गोपाल कामधेनु गौ सेवा धाम के संरक्षक श्री राम अवतार अग्रवाल जी अध्यक्ष विपुल शर्मा एवम स्वप्निल अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, रतन लाल शर्मा जी बाबूलाल जी संजू पटेल शत्रुघ्न कृष्ण, शिवांश पांडे, महेश अग्रवाल,भोला मित्तल जी, हिमांशु शर्मा, जे कृष्णा, नरेन्द्र यादव,शुभम शुक्ला, आकाश कछवाहा,संकल्प शुक्ला सचिन पुरोहित,दुर्गेश शुक्ला, आशीष खंडेलवाल,प्रदीप अग्रवाल, बंटी गुप्ता,आशीष त्रिपाठी,चेतन साहू,सर्वेश वर्मा आशीष यादव, संजय साहू हरिओम साहू, विजय ठाकुर,विकास यादव दिव्यांश रजक बाबा शर्मा गौरव शर्मा, सुरेश शर्मा जीसंतोष शर्मा जी, शुभम मिश्रा हरिओम, वैदिक, पप्पू शर्मा, विकास शर्मा, हरषु,महेश रजक, अनमोल खत्री, बाबू देवांगन, विष्णु भाई, मंजीत सिंह, अविनाश कौशिक, विशु साहू, संजय वर्मा,अमित लोगनी, हरिदास शर्मा अनोखे शुक्ला अंबर रजक, राहुल नथनी आशीष अग्रवाल, मेहुल कक्कड़ रितेश उपाध्याय,गौतम मोटवानी नमन सोनी विजेंद्र सिंह,शिव तिवारी,दीपक केसरवानी आदि गौ सेवक उपस्थित रहे






