
3 सूत्रीय मांगों को लेकर 40 दिनों से पटवारियों का हड़ताल,जारी रहेगी बेमियादी हड़ताल,जल्दी ही राजधानी में राज्य स्तरीय आंदोलन

बिलासपुर। पटवारियों ने 40 दिनों से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया है।पटवारियों के हड़ताल से फसल बीमा,गिरदावरी,फसल नुकसान का आंकलन,प्राकृतिक आपदा और धान खरीदी को लेकर भारी समस्या हों रही है।जिनका साफ कह है कि वेतन विसंगति,पदोन्नति और पीवीएफ बहिष्कार की मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।बल्कि अब यह आंदोलन रायपुर स्तर तक बढ़ने वाला है जिसमें प्रदेश भर के करीब 5000 पटवारी शामिल होंगे।

दरअसल प्रदेश में पटवारियों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी।राज्य सरकार से अब तक पटवारियों से किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है।बल्कि बीच में हुई अधिकारियों से चर्चा में भी नतीजा नहीं निकला और एक बार फिर से पटवारी संघ हड़ताल को जारी रखने के लिए कमर कस लिए है। राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की बैठक में हुई मंत्रणा के बाद यह ऐलान किया गया। पटवारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया कि जब तक राज्य शासन और विभाग उनके खिलाफ प्रदेश भर में की गई कार्रवाई को शून्य घोषित नहीं करेगा, तब तक वापस लौटने वाले नहीं है। फिलहाल जिला और संभाग स्तर पर आंदोलन को और आक्रामक किया जाएगा। इसके बाद राजधानी में राज्य स्तरीय आंदोलन भी शुरू करने पर सहमति बना ली गई है। जिस हिसाब से पटवारियों ने वेतन विसंगति,पदोन्नति और पीवीएफ का बहिष्कार करने की मांग की हैं और उसके निराकरण होते तक आंदोलन जारी रखने की मांग की है।इसको लेकर दिनों दिन माहौल गर्माया हुआ है।
पटवारियों के हड़ताल से प्रभावित होने वाली समस्याएं
पटवारियों की हड़ताल से होने वाले प्रभावित काम के अपराधिकृत मामलो में नजरी नक्शा सम्बंधित काम , फ़ौती नामांतरण, नामांतरण, बंटवारा, डायवर्सन, एग्रीस्टिक अप्रूवल, डीसीएस, 15 नवम्बर से शुरू होने वाला धान खरीदी,स्कूली बच्चों का जाति निवास आमदनी प्रमाण पत्र,डीएससी रजिस्ट्री,निर्वाचन और जनगणना सम्बन्धी काम और स्वामित्व योजना से सम्बंधित आबादी सर्वे काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।जिसके कारण लोग भटक रहे है।यही नहीं तहसील में भी कुछ काम नहीं हो पा रहा है।पटवारी कार्यालय बंद है।काम काज प्रभावित होने से आमजनों को जमीन से जुड़े कारोबारियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
पटवारियों के हड़ताल से अब ज्यादा फर्क पड़ने वाला काम
पटवारियों के हड़ताल से अचानक हुई बारिश से प्राकृतिक आपदा से फसलों के नुकसान का आंकलन करना मुश्किल हो गया है।धान खरीदी को लेकर समस्या शुरू हो चुकी है।फसलों के बीमा को लेकर किसानों को पटवारियों के बंद दरवाजे का चक्कर लगाना पड़ रहा है।किसान परेशान हो रहे है।नुकसान हुए फसल बीमा का मामला अटका हुआ है।इसी तरह पटवारियों के हड़ताल से गिरदावरी नहीं हो पा रही है।और एग्रीस्टेक होने में किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हड़ताल से जमीन का नामान्तरण,सीमांकन,नक्शा और नापजोख भी शामिल
पटवारियों के हड़ताल पर रहने से जमीन कारोबारियों के बीच भी हड़कंप मचा हुआ है।जमीन का काम करने वाले भी खाली बैठे हुए है।देखा जाए तो जमीन का काम एकदम ठप्प पड़ा हुआ है।चूंकि पटवारी सीमांकन,नामांतरण,खसरा,नक्शा और
जमीन का नापजोक भी करते है जिसके कारण पूरा काम बंद पड़ा हुआ है।
स्कूली बच्चों का जाति,निवास और आमदनी प्रमाण पत्र अधर में लटका
पटवारियों के हड़ताल से कई तरह की समस्या हो रही है।इसमें एक बड़ी समस्या यह भी आ रही है कि स्कूल में।पढ़ने वाले बच्चों का जाति,निवास और आमदनी प्रमाण पत्र जिसे। पटवारियों के कार्यालय से बनवाया जाता है।उसके लिए भी बार बाद कार्यालय जाना पड़ रहा है।बच्चो के परिजन पटवारी कार्यालय घूमकर खाली हाथ वापस लौट रहे है।
जिलाध्यक्ष बोले,जब तक मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगा
जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू का कहना है कि आज 40 दिनों से हड़ताल पर है।पटवारियों। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और राज्य सरकार से बातचीत करके लंबित मांगो को पूरा करने की मांग की।इसके बाद भी किसी तरह का कोई नतीजा नहीं निकला,जिसमें पटवारियों के सर्विस पर ब्रेक लगा और निलंबित हुए।कई लोगो को नोटिस जारी हुआ और धमकी तक मिली कि वापस नहीं हुए तो नौकरी से बर्खास्त हो जाओगे।लेकिन पटवारी संघ एकजुट है और अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है।चाहे इसके लिए कितनी भी लंबी लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े।
माधो सिंह बोले,किसान परेशान है,सरकार की व्यवस्था मजबूत नहीं
भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ठाकुर का कहना है कि पटवारी हड़ताल पर है और किसानों के धान का पंजीयन पटवारी करता है।लेकिन जब से पटवारी हड़ताल पर गए है तब से लेकर अब तक किसान बहुत ज्यादा परेशान है।सरकार की वैकल्पिक व्यवस्था भी एकदम अच्छी नहीं है, न मजबूत है।जिसके कारण किसानों को समस्या हो रही है।बीच में फसलों के सर्वेक्षण के लिए कुछ लोगो की ड्यूटी लगाई गई थी।जिन्होने रिपोर्ट तैयार किया और जमा कर दिया,जिनकी रिपोर्ट गलत रही यही कारण रहा कि किसान बहुत ज्यादा परेशान हुए है। जिसकी शिकायत भी कलेक्टर के पास की गई है।
कलेक्टर बोले,नोटिस दिया गया है।वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल का कहना है कि पटवारियों के हड़ताल को देखते हुए अभी सबसे महत्वपूर्ण कार्य धान खरीदी का है।जिसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।पटवारियों के हड़ताल से प्रभावित होता है जिसमें राजस्व और अन्य लोगो की ड्यूटी लगाई गई है।






