Blog
ASI ने चालान पेश करने के लिए 40 हजार रुपये और 70 बोतल अंग्रेजी शराब की डिमांड की….एसपी ने किया लाइन अटैच….

जांजगीर – चाम्पा, राहौद पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ASI रामप्रसाद बघेल को प्रभारी SP निवेदिता पाल ने लाइन अटैच किया है. ASI पर चालान पेश करने के लिए 40 हजार रुपये और 70 बोतल अंग्रेजी शराब की डिमांड करने का आरोप है. शिकायतकर्ता ने रुपये का डिमांड करते वीडियो भी बनाया था. लिखित शिकायत के बाद प्रभारी SP निवेदिता पाल ने कार्रवाई की है और अजाक डीएसपी सतरूपा तारम को शिकायत की जांच के लिए निर्देशित किया है.,,