Blog

एयू के सामने हो रहे हादसे, छात्र संघ ने की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग

बिलासपुर। एयू के सामने रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, इससे छात्र और छात्राएं आशंकित हैं। इसी को लेकर छात्र संघ ने यातायात डीएसपी से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय मोड़ के पास लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए छात्र संघ ने समस्या के निदान हेतु यातायात विभाग से मांग की है। ज्ञापन में हा गया है कि विश्वविद्यालय मेन गेट के सामने अंधा मोड़ है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि हादसे नियमित तौर पर घटित हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक डीएसपी श्री चौहान से मुलाकात कर ट्रैफिक नियंत्रण हेतु बैरिकेट्स, गो स्लो का बोर्ड लगाने की मांग की। साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास पॉइंट बनाकर ट्रैफिक जवान तैनात करने की मांग रखी। ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह चौहान ने इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल बैरिकेट्स बिछाने ओर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सूरज सिंह राजपूत, यशवंत प्रताप सिंह, यश अवस्थी, नीरज यादव, स्वप्निल पांडेय व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *