SECL में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भी ITI अप्रेंटिस बेरोजगार, नियुक्ति की मांग को लेकर दिया अल्टीमेटम

बिलासपुर : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) बिलासपुर में वर्ष 2022-23 में प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए आईटीआई उत्तीर्ण अप्रेंटिस साथियों को अभी तक रोजगार/नियुक्ति नहीं मिली है। इससे नाराज अप्रेंटिसों ने SECL प्रबंधन को 18 अगस्त 2026 तक सकारात्मक निर्णय लेने का अल्टीमेटम दिया है।
क्या है पूरा मामला?
SECL के विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2022-23 में ITI प्रशिक्षण प्राप्त अप्रेंटिस साथियों का चयन हुआ था। कंपनी और अप्रेंटिसों के बीच समझौते के तहत प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें नियुक्ति में प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान था।
प्रशिक्षण पूरा कर चुके अप्रेंटिसों का कहना है कि उन्होंने SECL के कारखानों और तकनीकी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर लिया है। लेकिन समझौते और जारी निर्देशों के बावजूद आज तक अधिकांश प्रशिक्षित अप्रेंटिसों को कंपनी में नियुक्ति नहीं दी गई है।
अप्रेंटिसों की 3 मुख्य मांगें
समस्त SECL आईटीआई अप्रेंटिस संघ ने CMD, SECL को पत्र लिखकर मांग की है:
- तत्काल नियुक्ति: वर्ष 2022-23 की समझौते के अनुसार अप्रेंटिसों को शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
- भविष्य में प्राथमिकता: आगे जब भी SECL में नियमित भर्ती हो, तो प्रशिक्षण प्राप्त अप्रेंटिसों को अंकों/लाभ में प्राथमिकता दी जाए।
- ठेका कंपनियों में अवसर: SECL की आउटसोर्सिंग/ठेका कंपनियों में भी अप्रेंटिसों को रोजगार के अवसर मिले।
आंदोलन की चेतावनी
अप्रेंटिस संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 17/08/2026 तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 18/08/2026 दिन मंगलवार से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।संघ का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल प्रशिक्षित अप्रेंटिस साथियों को रोजगार के अधिकार और उचित अवसर दिलाना है।
किसे भेजी गई प्रति
यह पत्र SECL के CMD, निदेशक तकनीकी, औद्योगिक संबंध, बिलासपुर कलेक्टर, SP और श्रम पदाधिकारी को भी भेजा गया है।
SECL देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनियों में से एक है। हर साल सैकड़ों ITI छात्रों को यहां अप्रेंटिसशिप दी जाती है। लेकिन प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति न मिलने से युवाओं में नाराजगी है।