Blog

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह  31को…..राज्यपाल,CM,और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस होंगे शामिल….

बिलासपुर / अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.) का पंचम दीक्षांत समारोह दिनांक 31/08/2024 को प्रातः 10ः30 बजे आयोजित होगा।
समारोह की अध्यक्षता  राज्यपाल एवं कुलाधिपति महामहिम  रमेन डेका  करेंगे । इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अति विशिष्ट अतिथि होंगे एवं अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे। दीक्षांत समारोह वक्ता  न्यायमूर्ति  प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय शामिल होंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री  अरूण साव , माननीय विधायक  अमर अग्रवाल ,  विधायक  धरमलाल कौशिक, विधायक  धरमजीत सिंह , विधायक  सुशांत शुक्ला ,  विधायक अटल श्रीवास्तव , विधायक  दिलीप लहरिया , छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी  विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति, आचार्य डॉ. अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी  विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
इस समारोह में सत्र 2022-23 के विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 64 विषयों में विद्यार्थियों को कुल 92 स्वर्ण पदक दिये जायेंगे, जिनमें 28 दानदाताओं द्वारा प्रदत्त स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल है। पी.-एच.डी के 48 शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी। सभी संकाय में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 35291 
दिनांक 30.08.2024 को दोपहर 12ः00 बजे दीक्षांत समारोह का रिहर्सल होगा। जिसमें पी.-एच.डी. उपाधि तथा गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
प्रदेश में यह प्रथम ऐसा विश्वविद्यालय है जिसमें 02 से 10 मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को प्राविण्य सूची प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।
दीक्षांत समारोह आयोजन के लिए वाटरप्रूफ डोम विश्वविद्यालय परिसर में तैयार किया जा रहा है।

*दीक्षांत समारोह- 2024*

विश्वविद्यालय स्वर्ण पदकों की संख्या – 64
– महिला – 51
– पुरूष – 13
दानदाता स्वर्ण पदकों की संख्या – 28
कुल स्वर्ण पदकों की संख्या – 92
उपाधियों की संख्या महिला- 380   पुरूष- 197   (कुल 577)
(प्रथम स्थान प्राप्त के अतिरिक्त शेष)

पीएच.डी. उपाधियांे की संख्या महिला- 33 पुरूष- 15 (कुल 48)
शिक्षण विभा में अध्ययनरत् ऐसे 04 निर्धन छात्र जिन्होंने विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है, को च्ववत ंदक डमतपज ैबीवसंतेीपच के अंतर्गत् रू. 9000/- (प्रति छात्र) प्रदाय किया जायेगा।
सारांश-
01 दक्षांत समारोह के प्रथम सत्र में कुल 92 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जायेगा जिसमें एक दिव्यांक छात्रा भी सम्मिलित है।
02 प्रथम सत्र में ही 48 पीएच.डी. धारकों को भी उपाधि प्रदत्त किये जायेंगे।
03 दीक्षांत समारोह के द्वितीय सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त डिप्लोमाधारी के अतिरिक्त शेष छात्र-छात्राओं को कुल 577 उपाधियां प्रदत्त की जाएगी।
04 दीक्षांत पूर्वाभ्यास दिनांक दिनांक 30.08.2024 को दोपहर 12 बजे आयोजित है। इस हेतु स्वर्ण पदक धारक एवं पीएच.डी. धारकों को प्रातः 10 बजे उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
05 द्वितीय सत्र में सम्मिलित होने वाले उपाधि धारकों को पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अधिसूचित नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *