Blog

संचिता मिश्रा के 10 वीं में मारी बाजी….बोली,सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता

बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में छात्रा संचिता मिश्रा ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। सेंट फ्रांसिस स्कूल की इस होनहार विद्यार्थी ने 97% अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
​अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए छात्रा ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता के निरंतर सहयोग को दिया ,और आगे चलकर एक सफल डॉक्टर बनने की बात कही। संचिता स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्रा व ललिता मिश्रा की बेटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *