Blog

कांकेर : नकली खाद बेचने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: राजस्थान की नावा सिटी से चार आरोपी गिरफ्तार

कांकेर/ कृषि विभाग द्वारा एक ट्रक से नकली खाद पाए जाने की सूचना पर कांकेर के पखांजूर थाने में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। जिसमें दो आरोपी अनिमेश घरामी (लखनपुर) एवं उस्मान खान (राजस्थान) की गिरफ्तारी की गई।

टीम विवेचना हेतु राजस्थान भेजी गई। जहां अपराध में शमिल चार आरोपी विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन, उपकार जैन और दौलत सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा नमक को रंग कर खाद के रूप में विक्रय किया जाता था‌।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *