जांगिड़ बोले,सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को किया चौपट,नौकरी खत्म करने की हो रही साजिश

प्रदेश सह प्रभारी बोले,संवैधानिक संस्थाओं को किया कमजोर
बिलासपुर। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को प्रदेश सरकार चौपट कर रही है। केन्द्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया है। सरकार की नीतियों से प्रदेश का विकास रूक गया है। सीज फायर का राजनीतकरण हम नहीं भाजपा कर रही है। यह बात अच्छी नहीं है कि पति के अलावा कोई दूसरा सिन्दूर कैसे भेज सकता है। यह बातें संविधान सभा यात्रा में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ ने छत्तीसगढ़ भवन में मीडिया से कही। विजय जांगिड़ ने बताया कि युक्तियुक्त करण के नाम पर सरकारी स्कूलों ताला लगाया जा रहा है। नौकरियां खत्म की जा रही है। निजी स्कूलों को बढावा दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। हम दोनो जिला अध्यक्षकों से कहेंगे के सरकंडा पार विस्थापितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करें।
छत्तीसगढ भवन में विजय जांगिड़ ने पत्रकारों के साथ बातचीत किया। उन्होने इस दौरान प्रदेश और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
संवैधानिक संस्थाओं को किया कमजोर
सवाल जवाब के दौरान विजय जांगिड़ ने बताया कि पिछले 11 सालों में भाजपा की केन्द्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। विपक्ष और जनता के अधिकारों को कुचलने में संवैधानिक संस्थाओं को औजार बनाया है। पिछले दो साल से राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधीं की अगुवाई में देश की जनता को संवैधानिय अधिकारों से अवगत कराया है। आज जनता कांग्रेस के साथ आवाज बुलन्द कर रही है। बाबा साहेब के संविधान के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। कांग्रेस जनता को जागरूक कर रही है। जनता को समझ गयी है कि पिछले 11 सालों से संविधान से खिलवाड किया जा रहा है।संविधान बचाओ सभा यात्रा के बीच सरकन्डा में पीढ़ियों पुरानी बसाहट को उजाड़ दिया गया। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गयी है। ऐसे में समझ नही आ रहा है कि कांग्रेस की संविधान सभा यात्रा किसके लिए है। जांगिड़ ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि अपोलो जाने के लिए रास्ता बनाए जाने के नाम पर बसी बसायी बस्तियों को विस्थापित किया जा रहा है। हम गरीब जनता की आवाज विधानसभा में उठाएंगे। गरीबों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। गरीबों की पीड़ा और सरकार की मनमर्जी के खिलाफ आवाज उठाएंगे। दोनो कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश देंगे कि मामले को गंभीरता से लेते हुए लडाई लड़ें। चावल उत्सव के सवाल पर विजय जांगिड़ ने कहा कि सरकार पहले यह बताए कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर निजी स्कूलों को क्यों बढावा दे रहे हैं। दरअसल सरकार ऐसा कर ना केवल शिक्षा की गुणवत्ता चौपट कर रही है। पढे लिखे युवाओं के लिए नौकरी का दरवाजा बन्द कर रहे है। निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी स्कूलों पर ताला जड़ा जा रहा है।
विजय जांगिड़ ने कहा कि यह सुधार नहीं है। दरअसल सरकार का साफ मंत्र है। शऱाब की ज्यादा दुकान खोलें। स्कूलों को बन्द करो। इसके अलावा सरकार की कोई नीती नहीं है। यदि शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना होता तो सरकार पांच हजार शिक्षकों को नोटिस नहीं थमाती।
विजय जांगिड़ ने बताया कि प्रदेश और केन्द्र सरकार विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी करती है। कभी जाति के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर विकास से ध्यान हटाकर जनता को उलझाने ही भाजपा सरकार का काम है। विजय जांगिड़ ने कहा कि सरकार बताए कि दो साल में किया क्या है। केन्द्र सरकार बताए 11 साल में कौन सा काम किया है। हां 11 साल में योजनाओं का नाम बदलने और जुमलेबाजी के अलावा केन्द्र सरकार ने किया क्या है।