Blog

बिलासपुर का ई केवायसी प्रदेश में 18 वें नंबर पर

जिले का खाद्य विभाग निकला पिछड़ा, ई केवायसी कराने के नाम पर बरत रहा लापरवाही

बिलासपुर। जिले का खाद्य विभाग
ई केवायसी राशन कार्ड कराने में पसीना नहीं बहा रहा है। तभी तो बिलासपुर प्रदेश में 18 वें नंबर पर है।

भारत सरकार की योजना है कि एक राष्ट्र एक राशन कार्ड होना चाहिए।इसके लिए ई केवायसी
का अभियान चलाया गया है।
ताकि हितग्राहियों को जोड़ा जा सके।
बिलासपुर जिले में इन दिनों ई केवायसी राशन कार्ड करने का काम जारी है। इसके लिए सभी राशन दुकानों में इसका काम चल रहा है।जिले में ई केवायसी राशन कार्ड के कुल सदस्य 1809368 है और इसमें से 1482472 सदस्यों का ई केवायसी हुआ है। जबकि 321496 मेंबर बाकी है जिनका
ई केवायसी नहीं हुआ है। और इसके लिए राशन दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को बोला जा रहा है।
इधर ई केवायसी एक बार नहीं बल्कि तीन बार तारीख बढ़ी है । जिसके बाद भी
ई केवायसी कराने में प्रदेश में जिले का खाद्य विभाग पिछड़ गया है।
राज्य शासन के आदेश पर
ई केवायसी करने का काम फरवरी 2024 से शुरू हुआ । तब समय सीमा 30 जून 2024 तक अंतिम तिथि रखी गई थी। इसके बाद फिर से तिथि बढ़ी और 15 अगस्त तक किया गया लेकिन उसके बाद भी ई केवायसी करने में किसी ने रुचि नहीं दिखाई जिसके कारण अब
ई केवायसी कराने के लिए
अंतिम तिथि 30 अक्टूबर रखी गई है।
जिसमे उम्मीद की जा रही है कि
इस महीने तक पूरा हो जायेगा और कोई भी हितग्राही ई केवायसी
के लिए नहीं बचेगा।

क्या है ये ई केवायसी

भारत सरकार की योजना के तहत एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के लिए सभी हितग्राहियों का ई केवायसी
राशन कार्ड किया जा रहा है और इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इससे देश भर में ई केवायसी
के माध्यम से पहचान हो सकेगी और इसका लाभ हितग्राहियों को मिलेगा।

ई केवायसी शहर में 80% और ग्रामीण क्षेत्र में 83% हुआ है।इसलिए कुल 82.71%
ई केवायसी हुआ है। जिसके कारण
बिलासपुर जिला ई केवायसी के नाम पर प्रदेश में 18 वें स्थान पर है

राजीव लोचन तिवारी
सहायक खाद्य अधिकारी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *