Blog
मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन नेहरू चौक से कंपनी गार्डन तक

हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश मे राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय बिलासपुर द्वारा खेलों के महत्व को बढ़ावा देने एवं स्टाफ सदस्यों व आमजनता को खेल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार दिनांक 31.08.2024 को स्टाफ सदस्यों/ ग्राहक बंधुओ और आमजनता के लिए वॉक/रेस (दौड़) का आयोजन मंडल प्रमुख जगदीश रॉय के नेतृत्व में प्रात: 06.30 बजे कलेक्टोरेट शाखा, बिलासपुर में किया जा रहा है।
जिसमे नेहरू चौक से कम्पनी गार्डन तक जाकर वापस आएंगे। आयोजन को सफल बनाने हेतु ग्राहक अर्जन केंद्र के वरिष्ठ प्रबंधक ललित अग्रवाल, कलेक्टोरेट शाखा प्रमुख गजानन राठौर सहित मंडल कार्यालय के सभी स्टॉफ सक्रिय हैं।