Blog

लाखों रूपये के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले को अंजाम देने वाले 2 शातिर नकबजन गिरफ्तार

न्यू राजेन्द्र नगर एवं टिकरापारा के आवासीय कॉलोनियों एवं सूने मकानों को बनाये थे निशाना

आरोपियों में थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित 07 अलग – अलग सूने मकानों को बनाये थे अपना निशाना।*

आरोपियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने हेतु थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से किया गया था पल्सर मोटर सायकल चोरी

आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर दिया जाता था चोरी की घटनाओं को अंजाम

दोनों आरोपी है शातिर नकबजन जो पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के कई प्रकरणों में रह चुके है जेल निरूद्ध।

आरोपी मयंक सोनी जिला धमतरी के थाना अर्जुनी क्षेत्र में मिर्ची पावडर छिड़क कर लूट करने के मामले में रह चुका है जेल निरूद्ध

आरोपियों से प्रत्येेक घटना के पश्चात् आदतन रूप से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरातों को बहुत ही कम मूल्य में क्रय करने वाले महादेव ज्वेलर्स के संचालक आरोपी अशोक कुमार सोनी को किया गया है गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 33 ग्राम, चांदी के जेवरात 329 ग्राम तथा 01 नग पल्सर मोटर सायकल किया गया है जप्त।

रायपुर । रायपुर के आवासीय कॉलोनियों एवं सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को आईजी अमरेश मिश्रा एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर ASP  पश्चिम  डी.आर.पोर्ते एवं ASP  क्राईम  संदीप मित्तल के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी के घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु रात्रि में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुये चोरी के आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रहीं थी। चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।     इसी दौरान शातिर नकबजन डी.डी.नगर रायपुर निवासी रितिक वर्मा, जो पूर्व मंे चोरी/नकबजनी के कई मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है, की तस्दीक करने पर जानकारी प्राप्त हुुई कि वह विगत कुछ दिनों से अपने पास बहुत अधिक मात्रा में नगदी रकम रखता है तथा खर्च करता है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उस पर लगातार नजर रखने पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध पायी गयी, इसके साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा उसके संबंध में जानकारियां जुटाने पर यह ज्ञात हुआ कि जहां - जहां चोरी की घटना घटित हुई थी, उन घटना स्थलों के आसपास रितिक वर्मा उपस्थित रहता था, कि रितिक वर्मा पर फोकस करते हुये घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने पर रितिक वर्मा को एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रितिक वर्मा की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। 

चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर रितिक वर्मा द्वारा किसी भी प्रकार से किसी अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रितिक वर्मा द्वारा अपने साथी डंगनिया डी.डी.नगर निवासी मयंक सोनी के साथ मिलकर थाना न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र के अलग - अलग स्थानों मंे स्थित कुल 07 सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी मयंक सोनी की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया। 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 33 ग्राम, चांदी के जेवरात 329 ग्राम तथा 01 नग पल्सर मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 5,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने हेतु थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से एक पल्सर मोटर सायकल चोरी किया गया था। जिसमें घुम - घुम कर आरेापियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। *आरोपियों द्वारा प्रत्येक बार चोरी के बाद सोने एवं चांदी के जेवरातों को महादेव ज्वेलर्स के संचालक अशोक कुमार सोनी को बहुत ही कम दामों में बिक्री करना बताया गया। जिस पर से प्रकरण में संगठित अपराध की धारा जोड़ी जाकर गिरफ्तारी की गई है।*   

निकाल किये गये चोरी के प्रकरण –

  1. थाना टिकरापारा अप.क्र 772/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।
  2. थाना टिकरापारा अप.क्र 983/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।
  3. थाना टिकरापारा अप.क्र 610/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।
  4. थाना टिकरापारा अप.क्र 669/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।
  5. थाना टिकरापारा अप.क्र 383/24 धारा 457, 380 भादवि.।
  6. थाना न्यू राजेन्द्र नगर अपराध क्रमांक 476/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।
  7. थाना न्यू राजेन्द्र नगर अपराध क्रमांक 32/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।
  8. थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 207/24 धारा 379 भादवि.।

गिरफ्तार आरोपी –

01. रितिक वर्मा पिता मेघनाथ वर्मा उम्र 19 साल निवासी तरूण नगर डंगनिया थाना डी.डी.नगर रायपुर।

02. मयंक सोनी पिता संजय सोनी उम्र 26 साल निवासी बम्बलेश्वरी मंदिर के पास डंगनिया थाना डी.डी.नगर रायपुर।

03. चोरी के जेवरातों का क्रेता महादेव ज्वेलर्स डंगनिया का संचालक – अशोक कुमार सोनी पिता स्व. जगराम सोनी उम्र 54 साल निवासी विकास विहार कालोनी मकान नंबर 34 रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर

इनकी रही भूमिका

कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह बघेल थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम एण्डढ साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, गुरूदयाल सिंह, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. विक्रम वर्मा, दिलीप जांगडे, केशव सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, बोधेन्द्र मिश्रा, विकास क्षत्री, टेकसिंह मोहले, लालेश नायक, प्रशांत शुक्ला, भूपेन्द्र मिश्रा, अजय चौधरी, कमल धनगर, हरजीत सिंह, मुनीर रजा तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से सउनि. राजेन्द्र गौतम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *