Blog

सेंट्रल जोन और नॉर्थ जोन ने अपने-अपने अंतिम मैच जीते, साउथ जोन बनी ग्रुप टॉपर

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस अंडर 19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा था जिसका आज अंतिम दिन रेलवे ग्राउंड में नौवा मैच और रघुराज स्टेडियम में दसवां मैच खेला गया।

आज के मैच के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर रेलवे स्पोर्ट्स ऑफिसर सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह जी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल जी, साथ में अंडर 19 सीएससीएस चयनकर्ता प्रमोद कर्माकर, तरुणेश परिहार, मनोज सिंह, टीम के कोच टी सुधीन्द्र, स्वर्ण सिंह कलसी, क्रिक्रेट संघ बिलासपु के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह , आलोक श्रीवास्तव, ओपी यादव, शरद मुरारका , शैलेश सैमुअल, आकाश सिंह, सुशांत शुक्ला एस जावेद प्रवीण कुमार उपस्थित थे। सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह ने मैच के समाप्ति के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहन किया साथ में ही छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की भी तारीफ करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को ऐसा प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है जिसमें आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ से भी एक खिलाड़ी भारत देश के लिए खेले ,

आज दिनांक 14 अप्रैल को रेलवे ग्राउंड में दसवां मैच वेस्ट जोन बनाम नॉर्थ जून के मध्य मैच खेला गया जिसमें नॉर्थ जोन में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में 187 से बना कर पूरी टीम आउट हो गई जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज स्वास्थ्य में सबसे अधिक 78 रन बनाएं।
मोहम्मद शाहीर कुरैशी ने 31 रन तुष्य प्रजापति ने 28 रनों का योगदान दिया।

नॉर्थ जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिद्धार्थ झा, सागर निषाद और देव ऋषित ने दो दो विकेट लिए।

इसके पश्चात नॉर्थ जोन ने 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन बना लिए जिसमें कप्तान वेदांश खेडिया ने नाबाद 54 रन, तेजस्वी कालभोर ने 45 रन और युवराज विश्वकर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया।
वेस्ट जोन की ओर से शिवम यादव ने दो विकेट प्राप्त किए।
इस तरह नॉर्थ जोन ने बढ़ी ही आसानी से 7 विकेट से जीत दर्ज किया।
मैच के निर्णायक डी बालाजी कुमार और अभिनव शर्मा और स्कोरर महेश दत्त मिश्रा थे।

इसके अलावा राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में साउथ जोन बनाम सेंट्रल जोन के मध्य मैच खेला गया।
जिसमें सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
साउथ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.4 ओवर ने 157 रन बनाकर आउट हो गए।

साउथ जोन की ओर से आनंद त्रिपाठी ने 57 रनों की पारी खेला।
सेंट्रल की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष कुमार सिंह और रूद्र शुक्ला ने तीन तीन विकेट प्राप्त किए।

सेंट्रल जोन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़े ही मुश्किल से जीत दर्ज की और 33 ओवर ने 9 विकेट खोकर 158 रन बनाए।

जिसमें विशेष भारिया ने 51 रन युक्तिज्ञ वर्मा ने 30 और कप्तान धनंजय ने अंत नाबाद रहते हुए टिम को जीत दिलाते हुए नाबाद 18 रन बनाए।

साउथ जोन की ओर से रुद्र नारायण वर्मा और चंद्रभूषण साहू ने दो दो विकेट प्राप्त किए।

इस तरह सेंट्रल जोन ने यह मैच 1 विकेट से दर्ज किया।
मैच के निर्णायक शैलेश उपाध्याय और जिगर बावरिया थे स्कोरर मोहम्मद जाकिर था।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *