अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीजीएसपीईयू, यूनिट बिलासपुर द्वारा श्रमिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प

बिलासपुर ।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन सीजीएसपीईयू यूनिट बिलासपुर ने यूनियन कार्यालय में सभा आयोजित कर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसमें सबसे पहले शहीदों को नमन किया गया यूनिट अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि 1886 में शिकागो के मजदूरों ने “8 घंटे काम, 8 घंटे आराम, 8 घंटे मनोरंजन” के नारे के साथ जो कुर्बानी दी, उसी की बदौलत आज दुनिया भर के श्रमिकों को बुनियादी अधिकार प्राप्त हुए हैं। इसी तरह यूनियन सचिव नीरज त्रिवेदी ने बताया कि मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स आज भी अत्यधिक कार्य-दबाव, अवास्तविक बिक्री लक्ष्य, जॉब इनसिक्योरिटी और कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। एसपीई एक्ट 1976 का सही ढंग से पालन न होना चिंता का विषय है। सीजीएसपीईयू, यूनिट बिलासपुर के अमित सिंह ने इस मजदूर दिवस पर संकल्प लिया कि:
- प्रत्येक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को यूनियन से जोड़कर संगठन मजबूत किया जाएगा। श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। एकता ही हमारी ताकत है, संघर्ष ही हमारी पहचान” के सिद्धांत पर काम करते हुए हर साथी की आवाज, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। रोशन कुमार और कमलेश यादव ने सभी श्रमिक संगठनों और मेहनतकश जनता से आह्वान किया कि “दुनिया के मजदूरों एक हो” के नारे को बुलंद करते हुए अपने हकों की रक्षा के लिए एकजुट हों। क्योंकि “हक की लड़ाई, एकता से जीती जाती है।”
सभा का समापन “मजदूर एकता जिंदाबाद”, एफएमआरएआई जिंदाबाद सीजीएसपीईयू जिंदाबाद के नारों के साथ हुआ जिसमें एफ एम ए आर आई के कामरेड के डी प्रताप , अनुपम उपाध्याय ,लोकेश त्रिवेदी,अनिंदो ,दादा ,अमित दादा , योगेश, देवेन्द्र ,अंबुज उपस्थित रहे।