अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत छत्तीसगढ़ प्रांत बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा सजग ग्राहक सुरक्षित ग्राहक हमारा लक्ष्य शोषण मुक्त समाज पर शनिवार शाम 5 बजे वंदे मातरम मित्र मंडल एवेन्यू कॉलोनी में रखा गया था इसी बैठक में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार घोष, प्रांत महिला प्रमुख सुनीता मानिकपुरी एवं जिला महिला अध्यक्ष शेफाली घोष द्वारा खाद्य सामग्रियों में मिलावट के जांच के आसान विधियां तथा खाद्य ग्राहक जागरूकता संबंधी सलाह दिया गया। पेट्रोल पंप रसोई गैस नापतोल ज्वेलरी चिकित्सा बिजली कंपनी शिक्षा एवं भवन निर्माण में ठगी के बारे में जानकारी दिया गया साइबर क्राइम से सावधान के बारे में बताया गया। आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया गया। 19 अप्रैल रविवार को विद्यानगर के कृष्णा विहार में जागरूकता कार्यक्रम रखा जाएगा, 20 अप्रैल सोमवार को शासकीय महाविद्यालय सकरी में 11 बजे से 12 बजे तक 1 घंटे का जागरूकता कार्यक्रम रखा जाएगा और साथ ही सभी लोगों को पंपलेट भी वितरण किया जाएगा ।साथ ही एक बैठक भी रखा गया सभी को पंपलेट वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में वंदे मातरम मित्र मंडल के फाउंडर महेंद्र जैन की उपस्थिति एवं उद्बोधन गरिमामय रही। उपाध्यक्ष राजेश पांडे, पूनम पांडे, रामकली तिवारी, अन्नपूर्णा तिवारी, संगीता शर्मा, रजनी भारत, संदीप श्रीवास्तव, कोरी , सक्सेना , अवनीश शुक्ला, और वंदे मातरम के काफी सदस्य शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।