Blog

अनमोल ढाबा के संचालक व कर्मचारी के खिलाफ शराब बेचने की कार्यवाही

बिलासपुर। ढाबा में शराब बेचने वाले ढाबा संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई किया है।
पुलिस ने ढाबा को सील कर दिया है और पकड़े गए अवैध शराब माफियाओं को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एसएसपी रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमॉक सीजी-12 एजी-2845 में ग्राम रैनपुर कर्रा के अनमोल ढाबा में शराब बिक्री करने के लिए शराब छोडने जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर ग्राम रैनपुर कर्रा के अनमोल ढाबा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही आरोपी अतुल सोनी, कुनाल साहू, एवं शिवशंकर गोंड के कब्जे से कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30000 रूपये व शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों
अतुल सोनी पिता विजय सोनी उम्र 30 साल निवासी बुढामहादेव रतनपुर ढाबा संचालक,कुनाल साहू पिता दिनेश कुमार उम्र 25 साल निवासी कसेरपारा रतनपुर थाना रतनपुर ढाबा कर्मचारी और
शिवशंकर गोंड पिता श्यामजी गोंड उम्र 39 साल निवासी भेलवाटिकरी थाना कटघोरा जिला कोरबा पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *