Blog

अवैध शराब बिक्री करने वाले 1 आरोपी से 291 नग देशी प्लेन शराब जप्त

बिलासपुर/मुंगेली/ एसएसपी भोजराम पटेल के माध्यम se मुंगेली में नशे एवं शराब कोचियों के विरुद्ध विशेष अभियान ऑपरेशन बाज चलाया जा रहा है जिसके तहत नशे के विरूद्ध जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं डीएसपी लोरमी माधुरी धिरही के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना चिल्फी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही, अधिक मात्रा मे शराब रखकर ब्रिकी करने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोड़तरा कला का सुखनंदन जायसवाल अपने पुजा जनरल किराना दुकान के परछी मे अवैध एवं अधिक मात्रा मे देशी प्लेन शराब रखकर अवैध धन कमाने के उद्देश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहा है, सूचना पर साइबर सेल एवं थाना चिल्फी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई और मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति आरोपी सुखनंदन जायसवाल को हिरासत मे लेकर विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान गवाहों के समक्ष पुजा जनरल किराना दुकान के परछी मे रखे 3 नग बोरी को चेक किया गया जिसमे 02 बोरी मे 100-100 नग, 01 बोरी मे 91 नग देशी प्लेन शराब अधिक मात्रा मे मिला, आरोपी सुखनंदन जायसवाल पिता स्व.सेवाराम उम्र 46 वर्ष निवासी बोड़तरा कला, थाना चिल्फी, जिला – मुंगेली, छ.ग. के कब्जे से अत्यधिक मात्रा मे 291 पाव देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, (कुल 52.38 बल्क लीटर), अनुमानित कीमत 23280/- एवं शराब ब्रिकी किये हुये नगदी रकम 300 रूपये को जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *