जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में

कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग
बिलासपुर।तखतपुर के रहने वाले पवन देवांगन ने कलेक्टर से लिखित शिकायत कर जिला अस्पताल में पत्नी के गलत इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगा महिला डॉक्टर केके मित्तल और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कलेक्टर को की गई शिकायत के मुताबिक,पवन ने गत 27 जुलाई को प्रसवपीड़ा होने पर अपनी पत्नी ज्योति देवांगन को जिला अस्पताल में दाखिल कराया था। जहा प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया।
आरोप है कि लापरवाही और गलत ऑपरेशन के कारण ज्योति की तबीयत बिगड़ती गई इसके बाद भी 3 दिन बाद
जबरन दबाव बना प्रसूता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
लगातार तबियत बिगड़ने पर पवन को अपनी पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहा अभी भी उसकी जान का खतरा बताया जा रहा है ।
पवन ने कलेक्टर से दोषी डॉक्टर केके मित्तल का लाइसेंस रद्द करने और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई कर आर्थिक और मानसिक संकट से उबारने गुहार लगाया है।