अवैध कबाड़ दुकानों पर चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में संचालित कबाड़ दुकानों की जांच करते हुए 5 संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार संचालित किए जाने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी चकरभाठा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संबंधित कबाड़ दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।
कार्रवाई की जद में बादशाह खान, शेख सलीम, विनोद नेताम, हरिकेश चौहान और देवेश सिंह जोगी शामिल हैं। पुलिस ने सभी पांचों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
चकरभाठा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गलत गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना चकरभाठा या डायल 112 पर सूचना दें और पुलिस को सहयोग करें।