Blog

अवैध शराब कारोबार पर प्रहार,दो थानों की कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। चकरभाठा और रतनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में महुआ और देशी शराब जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

चकरभाठा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिरैया और चकरभाठा बस्ती में छापेमारी कर श्याम उर्फ भोला जांगड़े (25) और केदार साहू (30) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 27.5 लीटर महुआ शराब तथा 39 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी शराब रखने और बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं रतनपुर थाना पुलिस ने ग्राम अंधियारीपारा चौक में दबिश देकर मेलू सिंह मरावी (60) को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत करीब दो हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, गांजा या अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें, ताकि ऐसे कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *