आयुक्त से नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा….
कांग्रेसी नेताओं ने एक नहीं बल्कि कई खामियां गिनाई आयुक्त के पास
कांग्रेसी बोले,समस्याओं का निराकरण जल्द होना चाहिए
बिलासपुर ।नगर निगम क्षेत्र की कुछ जनसमस्यों को लेकर नागरिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को एक ज्ञापन सौंपा
इसमें मां मरी माई एवं खामोश गंज कब्रिस्तान मार्ग ताला पारा जो काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में है शीघ्र ठीक करवाने। तारबाहर चौक से भारतीय नगर चौक महराणा चौक से मंगला तक के मार्ग में कहीं उभरे तो कहीं दबे हुए सीवरेज के मेनहोल तथा डिवाइडर की टूटी हुई जालियों जो आम जनता के लिए खतरा है को शीघ्र ठीक करवाने एवं व्यापार विहार में नेहरू काम्प्लेक्स पुराना बी डी ए एवं आर टी ओ भवन के जर्जर कालमों जो कभी भी भीषण दुर्घटना का कारण हो सकते हैं के शीघ्र पुनः निर्माण की मांग की ज्ञापन दाताओं ने नगर के डिवाइडरों में रिक्त पड़े स्थानों पर वृक्षारोपण करने की भी मांग की एवं पौधारोपण का प्रस्ताव रखा सभी मांगो का आयुक ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया इस अवसर पर शिवा मिश्र,राजेश शुक्ला, आमीन मुगल, जगदीश त्रिवेदी, पवन तिवारी,बॉबी थॉमस , सृष्टि धर मिश्र,सुदेश दुबे साथी एवं राकेश निर्मलकर उपस्थित रहे।