Blog

खाना खाते चांवल फेंकने के नाम पर दोस्तों के साथ मिलकर मारा चाकू

चिंगराजपारा सेजस स्कूल में 8 वी के छात्र पर चाकू से हमला

बिलासपुर। मध्यान्ह भोजन में खाना खाते समय चांवल फेंकने के नाम पर 8 वी के छात्रों के बीच विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर स्कूल के बाहर सब्जी काटने वाले चाकू से कंधे पर वार कर करके लहूलुहान कर दिया।गंभीर अवस्था में छात्र को इलाज के लिए सिम्स में एडमिट किया गया है।

सूत्रों के अनुसार,
चिंगराजपारा सेजस स्कूल में 8 वी में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों के बीच मध्यान्ह भोजन में खाना खाते समय चांवल फेंकने को लेकर जमकर विवाद हुआ,
विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नाबालिग छात्रों ने एक दूसरे को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।स्कूल में हुए विवाद में किसी तरह शिक्षकों ने शांत कराया और दोबारा झगड़ा नही करने की समझाइश दी।लेकिन 8 वी कक्षा के छात्र ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर दोपहर को बाहर निकला और सब्जी काटने का चाकू अपने दोस्त के घर से लेकर आया।चाकू लेकर आने के बाद जब दूसरा छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकला तो दूसरे नाबालिग छात्र ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर नाबालिग छात्र को जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया,लेकिन छात्र किसी तरह अपने आपको बचाकर निकलने की कोशिश करने लगा।जिसके कारण चाकू उसके कंधे पर लगा और गंभीर रूप से घायल हो गया।चाकू लगने की खबर से स्कूल में और आसपास में हड़कंप मच गया।आनन फानन में इसी बीच किसी ने सरकंडा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस कुछ देर में ही पहुंच कर पुलिस ने भागने का प्रयास करने वाले पांच नाबालिग बालकों को गिरफ्तार कर लिया है।जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गयी है।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी नाबालिग चिंगराजपारा के रहने वाले है।

चाकूबाजी की घटना से छात्रों में दहशत

दिन दहाड़े हुए चाकूबाजी की घटना से स्कूल के छात्र छात्राओं में हड़कंप मचा हुआ है।चाकूबाजी की घटना से छात्रों और छात्राओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं होने से स्कूल आने पर डर लग रहा है।मारपीट तो होती है लेकिन चाकूबाजी की घटना से पूरा स्कूल डरा हुआ है।

वर्जन
चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले पांच नाबालिग छात्र गिरफ्तार कर लिए गए है।जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

प्रदीप आर्या
टीआई सरकंडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *