Blog

न्यूरो थेरेपी आयुर्वेदिक कैंप को लेकर विभिन्न समाजों की बैठक,24 से 27 अगस्त तक लगेगा शिविर

,

दयालबंद गुरुद्वारा में आयोजित बैठक में समाज प्रमुखों ने लिया कैंप को सफल बनाने का संकल्प

बिलासपुर। दयालबंद स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में आगामी न्यूरो थेरेपी आयुर्वेदिक कैंप की तैयारियों को लेकर विभिन्न समाजों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैंप को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। समाज प्रमुखों ने आयोजन के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
डॉ. मनोज शर्मा, कोटा राजस्थान के नेतृत्व में करीब 60 सदस्यीय टीम द्वारा 2 4 अगस्त से 27 अगस्त तक दयालबंद गुरुद्वारा परिसर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन गुरुद्वारा दयालबंद बिलासपुर की ओर से किया जा रहा है।
बैठक में बताया गया कि दयालबंद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से वर्ष 2019 में भी इसी तरह के कैंप का आयोजन किया गया था। उस समय विभिन्न समाजों और वर्गों के लोगों ने शिविर का लाभ लिया था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार भी शिविर को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
बैठक में मौजूद समाज प्रमुखों ने कहा कि शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए, ताकि विभिन्न वर्ग और समाज के लोग इसमें शामिल होकर इसका लाभ ले सकें। सभी ने आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ बैठक का समापन

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ बैठक का समापन

बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे और कैंप के सफल संचालन को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। सभी ने शिविर के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने तथा अपने-अपने समाज के लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की बात कही।
दयालबंद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा और सचिव अमरजीत सिंह दुआ ने बैठक में पहुंचे सभी समाज प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में गुजराती समाज के अध्यक्ष केतन सुतारिया, विनोद राठौर, रजक समाज के अध्यक्ष विजय रजक, केसरवानी समाज के अध्यक्ष हेमंत केशवानी, सचिव रघुवीर केशवानी, धीरेन्द्र केशवानी, छत्री समाज के अध्यक्ष विकास राव कार्यवार, सुरेश राव, सोमवार बौद्ध समाज से सारंग राव, महेंद्र कुमार, सोनी समाज के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, अग्रवाल समाज से दीपक अग्रवाल, प्रतीक केडिया, महेश अग्रवाल, स्वर्ण समाज से राजेश सोनी, कीर्ति कुमार सोनी, मेमन समाज से जहांगीर भाभा, मोहम्मद अशरात मेमन सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *