Blog

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की,व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न आयोजन

पुलिस मैदान में 17 सितंबर को सवा लाख दीए जलाए जाएंगे

बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीसी के जरिए बिलासपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस अभियान को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहें, बल्कि जनपद, तहसील, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से आयोजित किए जाएं। जिला स्तरीय मुख्य समारोह बिलासपुर के पुलिस मैदान में होगा, जहां 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की जन्म दिन पर 1.25 लाख दीए जलाए जाएंगे। मंथन की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और महापौर पूजा विधानी उपस्थित थीं। विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और हर्षिता पाण्डे भी बैठक में ऑनलाइन मोड से शामिल हुई।

उप मुख्यमंत्री  साव ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्वसहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने विभागवार तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी कार्यक्रमों का समयबद्ध क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ ‘जल जन सेवा संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी।

कलेक्टर  संजय अग्रवाल  ने जिले में अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि व्यापक जनभागीदारी के लिए विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित कर दिनवार एवं तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के साथ नियमित समीक्षा कर तैयारियों की सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल शासकीय कार्यक्रमों की श्रृंखला न होकर सेवा, समर्पण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करने का अवसर बने। नगर निगम आयुक्त  प्रकाश सर्वे,एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, डीएफओ नीरज, बीजेपी जिला अध्यक्ष  दीपक सिंह और मोहित जायसवाल सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *