Blog

एम्स हॉस्पिटल से बालाजी हॉस्पिटल तक बनाया गया ग्रीन कारीडोर

ग्रीन कारिडोर बनाकर एम्बुलेंस को समयावधि के भीतर एम्स हॉस्पिटल से बालाजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

रायपुर ।एम्स के डॉक्टर वरुण द्वारा पुलिस कमिश्नर रायपुर संजीव शुक्ला को सूचित किया गया कि एम्स हॉस्पिटल रायपुर से किडनी ट्रांसप्लांट हेतु श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक एम्बुलेंस ले जाने हेतु ग्रीन कारिडोर की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा तत्काल ग्रीन कारिडोर बनाने के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा एम्स से बालाजी हॉस्पिटल तक निर्बाध रास्ता तैयार किया गया, जिससे एंबुलेंस दोपहर 2 बजकर 2 मिनट में एम्स हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर जी.ई. रोड. मोहबाबाजार चौक, आमापारा चौक, अग्रसेन चौक, तेलघानीनाका चौक, स्टेशन चौक, एक्सप्रेसवे मार्ग,पंडरी ब्रिज के नीचे से कपड़ा मार्केट चौक, लोधीपारा चौक, दलदल सिवनी टर्निग, मोवा थाना तिराहा होते हुए दोपहर 2 बजकर 17 मिनट में बालाजी हॉस्पिटल तक पहुँच गया। इस प्रकार यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी/कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से एम्बुलेंस को 15 मिनट के भीतर एम्स हॉस्पिटल से बालाजी हॉस्पिटल तक सुरक्षित पहुंचाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा उत्कृष्ट समन्वय एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरे मार्ग पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया जिससे एम्बुलेंस को बिना किसी बाधा के सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाया जा सका।

  • मरीज का नाम श्रद्धा प्रजापति पति मयूरेश प्रजापति उम्र 39 वर्ष पता पेंड्रा ।
  • डोनर का नाम सुनील कुमार पिता लक्ष्मण दास उम्र 39 इटावा उत्तर प्रदेश ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *