अत्यधिक व्यस्ततम मार्गों को चिन्हांकित कर यातायात पुलिस ने यातायात व्यवधान करने वालो पर कर रही कार्यवाही

सत्यम चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड एवं पुराना बस स्टैंड से इंदु चौक तक लगातार 2 दिन से की जा रही कार्रवाई
दुकान संचालकों द्वारा बेसमेंट पार्किंग में गोदाम बनाकर रखने, स्वयं एवं कर्मचारियों के वाहन मुख्य मार्ग पर स्थाई रूप से रखने तथा ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था न होने पर यातायात पुलिस बिलासपुर ने जताई आपत्ति
फुटपाथ पर दुकान सजा कर रखने एवं विक्रय सामग्री को बेतरतीब तरीके से मुख्य मार्ग पर फैला कर रखने वालों को यातायात पुलिस बिलासपुर ने दी सख्त हिदायत
नगर निगम के नाली के ऊपर बने हुए फुटपाथ पर दुकान संचालकों द्वारा की गई स्थाई दुकान निर्माण एवं छज्जा को नगर निगम के साथ मिलकर शीघ्र हटाने लोगों को दिया गया है वार्निंग
बिलासपुर । एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा आम जनमानस को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार सचेत किया जा रहा है वही सड़क दुर्घटना होने वाले स्थलों का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास भी की जा रही है साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन से हो रही सड़क हादसों में कमी लाने हेतु उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही भी जारी है।

इसी क्रम में शहर के मुख्य मार्ग में जिसमें सत्यम चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड एवं पुराना बस स्टैंड से लेकर इंदु चौक तक दोनों साइड यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकान संचालकों के द्वारा विक्रय सामग्री को मुख्य मार्ग पर निकालकर विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें समझाइस दिया गया कि दुकान के सामने नगर निगम के नाली के ऊपर बने हुए फुटपाथ पर किसी भी प्रकार की सामग्री को बिखरा कर ना रखें एवं उक्त मार्ग को राहगीरों के आने जाने एवं ग्राहकों के आने जाने के लिए मुक्त रखें ताकि पैदल मार्गी लोगों को मुख्य मार्ग पर चलना ना पड़े। जिससे पैदल मार्गी वाहनों के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त होने से बच सके। प्राय देखा जा रहा है कि दुकान संचालकों के पास स्वयं के पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद भी बेसमेंट पार्किंग को गोडाउन के रूप में स्थापित कर दिया गया है और अपने विक्रय सामग्री को गोदाम के रूप में बेसमेंट पार्किंग में रखी गई है कई जगह पर दुकान संचालकों के उक्त बेसमेंट पार्किंग को खुलवाकर देखा गया तो पार्किंग के अंदर विक्रय सामग्री संग्रहित करके रखी गई पाई गई।यह भी देखने में आ रहा है की दुकान के सामने दुकान के संचालकों कर्मचारी एवं अन्य लोगों की वाहन स्थाई रूप से नियमित तौर पर दुकान के सामने रखी जा रही है जिसके कारण फुटपाथ में लोगों को चलने फिरने में व्यवधान का सामना तो करना ही पड़ रहा है अपितु उनके स्वयं के ग्राहकों को भी अपनी गाड़ी मुख्य सड़कों पर खड़ी करनी पड़ रही है जिससे सकरी सड़क में और भी वाहनों के आने-जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

*सड़क जाम करने वाले वाहनों को क्रेन से उठाकर कर रही जप्ती*
यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार उक्त मार्ग में यातायात व्यवधान को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दुकान संचालकों द्वारा अतिक्रमित की गई जगह पर खड़ी की गई वाहनों पर कार्यवाही की गई सभी वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठाकर उन पर यातायात अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है साथ ही सभी दुकान संचालकों को यह भी समझाइस दी गई है कि मुख्य मार्ग पर सड़कों पर समान को बिखरा कर ना रखें और दुकान के सामने फुटपाथ बनी है उसमें किसी भी प्रकार की व्यवधान की स्थिति निर्मित ना करें जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो।

*भीड़ वाले दुकानदार स्थाई गार्ड की व्यवस्था करें*
दुकान संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि अत्यधिक भीड़भाड़ वाले दुकान में वे स्वयं गाड़ियों को व्यवस्थित करने के लिए स्थाई गार्ड की व्यवस्था करें ताकि उनके यहां आने वाले ग्राहकों द्वारा गाड़ियों को मुख्य मार्ग पर अवस्थित तरीके से ना रखी जावे एवं यातायात व्यवधान की स्थिति निर्मित ना हो साथ ही समस्त दुकान संचालकों को दुकान के समक्ष नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगाए जाने हेतु भी समस्त दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया है।

*पैदल चलने वाले मार्ग पर बेजाकब्जा करने का सिलसिला जारी,हो रही कार्रवाई*
यह भी देखने में आया है की दुकान संचालकों के द्वारा दुकान के छत से निकाल कर कैनोपी या छज्जा बनाई गई है जिसके कारण छज्जा के नीचे ग्राहकों की एवं उनकी स्वयं के तथा कर्मचारियों के वाहन स्थाई रूप से खड़ी कर दी गई है जिसे मुख्य मार्ग तो बाधित हो ही रहा है पैदल मार्गियों के लिए बहुत ही असुविधा पूर्ण स्थिति निर्मित हो गई है ऐसे में दुकान के ग्राहकों को मुख्य मार्ग पर चलते हुए वाहनों से दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं की जा सकती। दुकान संचालकों एवं उस क्षेत्र में मुख्य मार्ग के किनारे बसे आम नागरिकों एवं रहवासियों से विनम्रतापूर्वा अपिल है कि आमजन की आवागमन के मुख्य मार्ग को किसी भी तरीके से बाधित न की जाए एवं अपने वाहनों तथा विक्रय सामग्री को समुचित स्थान पर ही रखी जाए ताकि आम जन हेतु सार्वजनिक आवागमन के सुविधा पूर्ण मार्गों को अव्यस्थित ना की जाए और शहर में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।