एसपी कार्यालय और डायल-112 में वर्षों से संलग्न 20 पुलिसकर्मी लाइन वापस…
भेजें जाएंगे फील्ड ड्यूटी में
बिलासपुर एसएसपी ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी कार्यालय और डायल-112 कार्यालय में संलग्न 20 पुलिसकर्मियों को वापस पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने तथा आगे फील्ड ड्यूटी में तैनात किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि जिला पुलिस कार्यालय बिलासपुर एवं डायल-112 कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना अवधि और कार्य व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके बाद प्रशासनिक आवश्यकता एवं पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत एसपी कार्यालय में संलग्न 16 पुलिसकर्मियों और डायल-112 कार्यालय में पदस्थ 4 कर्मचारियों को वापस लाइन भेजा गया है।