कतिया समाज ने धुमधाम से मनाया संत शिरोमणि भूरा भगत जयंती

बिलासपुर / जिला कतिया समाज बिलासपुर के तत्वावधान में 25 अप्रैल को जिला कतिया समाज बिलासपुर के भवन छोटी कोनी में कतिया समाज के कुलगुरू संत शिरोमणि भूरा भगत जी महाराज की जयंती वैशाख शुक्ल के नवमी तिथि पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर जिला के समस्त प्रभागों से कतिया समाज के पदाधिकारियों सहित सदस्यगण, महिला संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सुबह 9 बजे से ही कतिया समाज भवन में एकत्रित होने लगे थे। 10 बजे गायत्री महामंत्र के उच्चारण से विधि-विधान से पूजा अर्चना प्रारंभ हुआ। जो 11 बजे तक पूरा हुआ। आचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका श्री रणजीत सिंह गढ़ेवाल तथा मन्नालाल गढ़ेवाल ने निभाई। मुख्य यजमान के रूप में जिलाध्यक्ष श्यामलाल गढ़ेवाल व मधु गढ़ेवाल रहे।

वहीं कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी सुभाष गढ़ेवाल ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर सामाजिक भवन के लिए जम्बो कूलर सभी समाजिक बन्धुओं के सहयोग राशि व कतिया समाज तुरकाडीह के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गढ़ेवाल के द्वारा विशेष राशि के सहयोग से प्राप्त हुआ जिला अध्यक्ष श्री श्यामलाल गढ़ेवाल ने कहा कि इससे समाज के लोगों गर्मी से राहत मिलेगा और बैठकों में गर्मी के कारण बैठक बाधित नहीं होगा। उन्होंने ने बताया कि छोटी कोनी, बड़ी कोनी के साथ लोखण्डी, तुरकाडीह, सकरी सम्बलपुर, पेन्ड्रीडीह, बिलासपुर के समाजिक पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में सफल आयोजन हुआ खासकर महिलाओं की रूचि समाज के प्रति दिखाई दिया और कतिया समाज महिला समिति की जिला अध्यक्ष श्रीमती आभा गढ़ेवाल व सचिव बरखा गढ़ेवाल के नेतृत्व में महिला शक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके लिए महिला समिति जिला अध्यक्ष आभा गढ़ेवाल ने सभी प्रभागों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई सभी महिला शक्ति को प्रणाम कर आगे भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कतियापारा बिलासपुर प्रभाग के नव निर्वाचित महिला संगठन के पदाधिकारियों का भी पुष्पहार से सम्मानीत की जिसमें प्रभाग अध्यक्ष हंसलता गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष ललिता सोन, सचिव अंजू नाग, कोषाध्यक्ष बीना नाग, सहसचिव सुश्री किरण सोन रही। इस अवसर पर जिला कतिया समाज के जिला संरक्षक रणजीत सिंह गढ़ेवाल, अध्यक्ष श्यामलाल गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष मनीष गढ़ेवाल, सचिव रामकुमार गढ़ेवाल , सहसचिव सुभाष गढ़ेवाल, संयोजक अभिषेक गढ़ेवाल, प्रभाग अध्यक्षो में हिरा लाल गढ़ेवाल, गुलशन सोन, सुरेंद्र गढ़ेवाल, सचिव अनिल गढ़ेवाल, विनय गढ़ेवाल, यज्ञानन्द गढ़ेवाल, ललित नाग, प्रभाष गढ़ेवाल, राजमणि गढ़ेवाल, बलराम गढ़ेवाल, शैलेन्द्र गढ़ेवाल के साथ भारी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी लोगों को अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम समापन की घोषणा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम अपनें आराध्य संत के प्रति व समाज में जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम साबित होता है।