कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग का चुनाव संपन्न

संभागीय अध्यक्ष के पद पर लक्ष्मीकांत निर्णेजक महासचिव शाखाराम निर्मलकर एवं कोषाध्यक्ष हरि शंकर उजागर निर्वाचित हुए
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ कनौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग का संभाग स्तरीय चुनाव शिव दुर्गा मंदिर परिसर दुलहरा रतनपुर में 12 अप्रैल 2026 को मतदान विधिवत से संपन्न हुआ।

बिलासपुर संभाग के जिला कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर, मुंगेली एवं कबीरधाम से आए हुए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पदाधिकारी के चयन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए।
निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा मतगणना पश्चात परिणाम घोषित किया गया जिसमें _अध्यक्ष पद हेतु अपने निकटतम, प्रत्यशी गंगे निर्मलकर एवं रामेश्वर निर्मलकर को पीछे करते हुए 263 मत के अंतर से लक्ष्मीकांत निर्णेजक संभागीय अध्यक्ष के पद पर विजयी हुए*।
संभागीय महासचिव के पद पर अपने निकटतम , प्रत्याशी परदेसी निर्मलकर को हराकर शाखाराम निर्मलकर 960 मतों के अंतर से जीत हासिल किए।
इसी प्रकार से संभागीय कोषाध्यक्ष के पद पर हरिशंकर उजागर लगभग 200 मतों के अंतर से दुखवा राम निर्मल कर को हराकर विजय हुए।

संभाग भर से आए हुए तीन हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए।
*समकालीन लोकतांत्रिक निष्पक्ष चुनाव कार्य संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त एसडीओ बद्री विशाल निर्मलकर के, कुशल मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण तरीका से चुनाव संपन्न हुआ*
परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक
ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए समाज को आगे बढ़ाने में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ समाज ने मुझे जिम्मेदारी सौंप है इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और विश्वास के साथ अपने टीम के साथ सहयोग प्राप्त करते हुए समर्पित भाव से समाज सेवा करूंगा एवं नवनिर्वाचित महासचिव, शाखाराम निर्मलकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह जीत किसीएक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की एकता, विश्वास और सहयोग का परिणाम है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ समाज के विकास के लिए कार्य करूंगा।
चुनाव अधिकारी के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वरिष्ठ पदाधिकारी का सहयोग प्राप्त हुआ जिसमें डी आर कर्ष, विश्राम निर्मलकर, महेश कर्ष, ईश्वरी कर्ष, डॉक्टर उग्रसेन निर्णेजक डॉक्टर गंगाराम निर्मलकर, नारद रजक, उत्तरा निर्मलकर, डॉ प्रदीप निणे॔जक, श्रवण निर्मलकर प्रेम रजक, बलराम रजक, जगदीश निर्मलकर आदि पदाधिकारी का सहयोग प्राप्त हुआ