Blog

कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गया था और कई दिनों से फरार चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची
मामला 4 जुलाई का है, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले शिशिर कश्यप के पिता रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे तीन लोगों ने डंडे और नुकीली वस्तु से हमला कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए घटना में इस्तेमाल बाइक और संदिग्धों की पहचान की गई।

इस मामले में पुलिस पहले ही नितिन टेकाम, एक विधि से संघर्षरत बालक, आंचल साहिल और नवीन पटेल को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी दीपक तिवारी की तलाश लगातार जारी थी। पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भाग गया था दीपक तिवारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *