Blog

कृष्ण जन्माष्टमी पर शराब दुकान रहेंगे बंद 4 को

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। राज्य सरकार ने जन्माष्टमी के दिन पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है। इसके तहत शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग ने 2 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 4 सितंबर, शुक्रवार को प्रदेश की सभी देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा होटल-बार, रेस्टॉरेंट-बार, क्लब और शराब परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों में भी शराब की बिक्री और परोसने की अनुमति नहीं होगी। गैरमालिकाना क्लब, स्टार होटल और अन्य होटलों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

शुष्क दिवस के दौरान व्यक्तिगत और गैर-लाइसेंस प्राप्त परिसरों में शराब के भंडारण पर भी सख्ती से रोक रहेगी। आबकारी विभाग को अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर कार्रवाई के लिए जांच दल गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने सभी जिला कार्यालयों, संभागीय और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों को अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और दोषियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।यानी जन्माष्टमी के दिन 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानें और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *