Blog

तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तलवार लहराकर आम लोगों को डराने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद कर उसे जब्त कर लिया है।

दरअसल ग्राम पचपेड़ी की बस्ती में एक युवक तलवार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित पाटले, पिता जगनू पाटले, उम्र 21 साल, निवासी पचपेड़ी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखी तलवार को पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। मामले में धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।पुलिस अधिकारियों के लगातार दिशा-निर्देश पर उपद्रवी और चाकूबाजी जैसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस ने तलवार लेकर लोगों में भय का माहौल पैदा करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *