Blog

500 रुपए की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की साइबर ठगी

डिलीवरी के नाम पर शुरू हुआ खेल

आईडी ब्लॉक और फर्जी अकाउंट के बहाने किस्तों में ऐंठे रुपए

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली एक नर्सिंग स्टाफ से ऑनलाइन ड्रेस की डिलीवरी के नाम पर करीब 1 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। नर्स ने ऑनलाइन साइट से महज 500 रुपए की ड्रेस ऑर्डर की थी और उसकी कीमत भी पहले ही चुका दी थी। ड्रेस नहीं पहुंचने पर जब उसने संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो साइबर ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कई बार रकम ट्रांसफर कराई। करीब 1 लाख रुपए देने के बाद भी ड्रेस नहीं मिली तो नर्स को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सिरगिट्टी पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने ऑनलाइन साइट से करीब 500 रुपए की ड्रेस ऑर्डर की थी। ऑर्डर करने के बाद उसने ड्रेस की कीमत का भुगतान भी कर दिया था। डिलीवरी नहीं होने पर 24 अगस्त को उसने संबंधित नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद ठगों ने उससे दोबारा 500 रुपए जमा करने को कहा।
इसके बाद ठगों ने नर्स को अलग-अलग झांसे में लेना शुरू किया। कभी आईडी ब्लॉक होने की बात कही गई तो कभी फर्जी अकाउंट में रकम जमा करने के नाम पर पैसे मांगे गए। इस तरह अलग-अलग किस्तों में नर्स से करीब 1 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
कई बार रकम जमा करने के बाद भी जब ड्रेस की डिलीवरी नहीं हुई तो नर्स को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गई है। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार नर्स ने 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग खातों में कई बार रकम ट्रांसफर की है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन डिटेल और संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *