Blog

साइबर ठगी: मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 98 हजार रुपए पार

बिरकोना के युवक ने कोनी थाने में दर्ज कराई शिकायत

साइबर सेल ने शुरू की तकनीकी जांच

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक युवक का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक खाते से करीब 98 हजार रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल ग्राम बिरकोना निवासी प्रहलाद बरेठ 33 साल पिता स्व. आनंद राम बरेठ ने पुलिस को बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में संचालित है। उसके मुताबिक 7 अगस्त 2026 को साइबर जालसाजों ने किसी लिंक अथवा तकनीकी माध्यम से उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके कुछ ही समय बाद उसके बैंक खाते से उसकी जानकारी और अनुमति के बिना अलग-अलग खातों में करीब 98 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।

पीड़ित को ठगी की जानकारी तब हुई, जब उसने अपना बैंक खाता चेक किया। खाते से अचानक बड़ी रकम गायब देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने बैंक पहुंचकर ट्रांजेक्शन की जानकारी ली और फिर कोनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही घटना में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी माध्यमों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *