Blog

क्रिकेट संघ बिलासपुर की अंडर 16 एलिट टीम घोषित ……मेंस अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026- 27

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेंस अंडर 16 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो की 26 अप्रैल 2026 से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग मैदाने में खेला जाएगा ।

प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर ने भी बिलासपुर की अंडर 16 टीम घोषित कर दी गई है जो कि इस प्रकार है:- आशुतोष अवस्थी(कप्तान), आदित्य ब्याद्वल, अंश कोरी, यश शर्मा, सिद्धांत शुक्ला, अभिनव यादव, आरुष कापसे, वैभव मोटवानी, लक्षित कार्तिकेयन, देवांश यादव, अनय प्रताप राजपूत, मोहम्मद जैद अनवर, अरमान खान, जतिन भूतडा, प्रज्वल इतपें , आयुष, प्रियांशु यादव, चिन्मय आनंद साहू, का चयन किया गया है।

एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच में दो ग्रुप बनाए गए हैं ग्रुप ए और ग्रुप बी।
जिसमें बिलासपुर की टीम ग्रुप बी में है इसके अलावा रायपुर ब्लू, राजनांदगांव, कोरबा और बीएसपी की टीम है।

बिलासपुर अपना पहला मैच सेक्टर 1 भिलाई में बीएसपी के मध्य 26 अप्रैल खेला जाएगा। दूसरा मैच 1 मई को रायपुर ब्लू के मध्य खेला जाएगा। तीसरा मैच कोरबा के मध्य 6 मई को दल्लीरझरा में खेला जाएगा, और अंतिम मैच राजनांदगांव के मध्य 11 मई को भिलाई में खेला जाएगा।

सभी खिलाड़ी आज भिलाई में रवाना हुए ।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *