Blog

गल्ले से लाखों रुपये की चोरी करने वाला कर्मचारी एवं खेत से पम्प चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार,चोरी के दो मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन बाज के तहत थाना चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का चंद घंटों में खुलासा

बिलासपुर ।मुंगेली /एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश में जिले में संचालित ऑपरेशन बाज के अंतर्गत संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी लोरमी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का त्वरित एवं सफल निराकरण करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दरअसल प्रार्थी लखन साहू, निवासी रंगियापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी कपड़ा दुकान के गल्ले से लगातार रुपये गायब हो रहे थे की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी कि विवेचना दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह होने पर दुकान में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे फुटेज की अवलोकन करने पर दुकान में पिछले चार वर्षों से कार्यरत कर्मचारी दुर्गेश साहू द्वारा समय-समय पर गल्ले से रुपये निकालकर चोरी करना पाया गया एवं आरोपी द्वारा लगभग 1.50 लाख से 2 लाख रुपये की चोरी करना पाये जाने से दुर्गेश साहू पिता मनबोध उम्र 26 वर्ष निवासी गोल्हापारा, चिल्फी मुंगेली को हिरासत मे लिया गया, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने इंकार किया, लेकिन सघन एवं तकनीकी पूछताछ के दौरान उसने चोरी करना स्वीकार कर करने पर चोरी गये रकम मे से ₹60,000 नगद बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसी तरह प्रार्थी संजय बघेल, निवासी गैलूगांव ने अपने खेत में लगे सीआरआई कंपनी के सबमर्सिबल मोटर पम्प चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के दौरान प्रार्थी ने तीन व्यक्तियों को मोटर पम्प लेकर भागते हुए देखा, जो मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जिस पर थाना चिल्फी मे अपराध दर्ज कर घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान एवं तकनीकी आधार पर आरोपियों की पहचान कर संदेही भूपेन्द्र दिवाकर निवासी खैराखुर्द को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर अपने साथी संजय बंजारे एवं महेन्द्र अहिरवार के साथ चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी भुपेन्द्र दिवाकर पिता पुरन उम्र 24 वर्ष निवासी खैराखुर्द, चौकी डिण्डौरी, जिला मुंगेली,संजय बंजारे पिता पंचु उम्र 30 वर्ष निवासी बिझौरी, थाना पण्डरिया,जिला मुंगेली, और महेन्द्र दिवाकर पिता दिनेश उम्र 24 वर्ष निवासी बिझौरी, पण्डरिया जिला मुंगेली के कब्जे से चोरी गये सीआरआई कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पम्प कीमत लगभग ₹20,000 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *