Blog

27 लाख का गांजा तस्करी करने वाली महिलाएं समेत चार आरोपी गिरफ्तार,रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन बिलासपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीआरपी ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 27 लाख 57 हजार 500 रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जीआरपी बिलासपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के माध्यम से गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकजनी बेहरा 40, रीना पटनायक 60, आयुष कुशवाहा 18 और हितेश कुमार भोई 18 शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 32 पैकेटों में 55 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 79/2026 के तहत एनडीपीएस
एक्ट की धारा 20 (बी) में मामला दर्ज कर 12 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 24 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वही इस पूरी कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी विश्वनाथ चक्रवर्ती, थाना स्टाफ तथा रेल सुरक्षा बल बिलासपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जीआरपी की इस कार्रवाई को रेलवे स्टेशन के माध्यम से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई माना
जा रहा है।

बॉक्स
उड़ीसा से लाया गया था गांजा

जीआरपी ने बताया कि जप्त गांजा को उड़ीसा से लाया गया था।जिसे बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र में फैलाने का प्लान था।इसमें बिलासपुर के भी गांजा का कारोबार
करने वाले शामिल है।जिनके लिए गांजा का बड़ा खेप लाया गया था ।

बॉक्स
काफी समय से कर रहे है कारोबार

जीआरपी ने बताया कि पकड़े गए गांजा तस्कर काफी समय से तस्करी करने में सक्रिय है।जो उड़ीसा से लेकर बिलासपुर तक गांजा बेचने और ग्राहकों को सप्लाई करने का काम करते है।इसके लिए इनकी पूरी टीम काम करती है जिसमें कई लोग शामिल है।

बॉक्स
जीआरपी और आरपीएफ जुटी जांच में

जीआरपी का कहना है कि इसमें शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम लगी हुई है और मोबाइल डिटेल भी निकालकर देखा जा रहा है।उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *