Blog

झीरम घाटी हमले में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में 13 साल बाद बड़ा फैसला आया है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 2013 के हमले में दोषी ठहराए गए 10 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है।

25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हुए हमले में 29 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। इस मामले की सुनवाई करीब 13 साल तक चली और 101 गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

5 सितंबर को अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद आज अदालत ने दोषियों की सजा का ऐलान करते हुए सभी 10 को फांसी की सजा सुनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *