Blog

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण दौरा

एसपी,एसडीओपी ऑफिस एवं सरसीवां थाना का किया वार्षिक निरीक्षण

बिलासपुर ।रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ.संजीव शुक्ला का जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस के वार्षिक निरीक्षण के लिए सारंगढ़ जिला पहुंचे। जहाँ उन्होंने एसडीओपी बिलाईगढ़ कार्यालय तथा सरसींवा थाना का निरीक्षण किया, तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पुलिस कार्यप्रणाली , रिकॉर्ड संधारण , आम जनता से व्यवहार के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया l

निरीक्षण के दूसरे दिन सुबह खेलभाठा मैदान सारंगढ़ में परेड का निरीक्षण किया गया l उसके बाद एसपी कार्यालय में आयोजित पुलिस सम्मलेन में जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की समस्यायें, गुजारिश सुनकर उनके त्वरित निराकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय को आवश्यक निर्देश दिए तथा सभी अधिकारी और कर्मचारीयों को अनुशासित रहकर अपने विभागीय दायित्वों के निर्वहन के साथ ही आम जनता से बेहतर व्यवहार करने ,अपने परिवार एवं अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया lइसके पश्चात एसपी कार्यालय के सभी शाखाओं एवं रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *