तलवार-फरसा लहराकर लोगों को डराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने अवैध हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की तलवार और फरसा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शनिचरी बाजार बिल्हा में आयुष मिश्रा हाथ में तलवार लेकर और वार्ड क्रमांक 3 में संजू यादव फरसा लेकर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आयुष मिश्रा से लोहे की तलवार और संजू यादव से लोहे का फरसा जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी आयुष मिश्रा पूर्व आदतन बदमाश है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।